स्मृति चिन्ह देकर पत्रकारों को सम्मानित किया

लखीमपुर खीरी , 118

मोहम्मदी -खीरी। राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष व सैनी समाज महिला प्रदेश उपाध्यक्ष व अग्रिमा महिला जाग्रति समिति अध्यक्ष रजनी सैनी ने बाजार खुर्द स्थित आवास पर अच्छी लेखनी व सत्यता के साथ खबरों के प्रकाशन को लेकर युवा प्रेस क्लब अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार मो०अब्बास नकवी सहित एडवोकेट आकाश सैनी , सिदाकत मंसूरी , इरफान अहमद , देवरंजन मिश्रा , अमित कुशवाहा , दानिश कुरैसी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मालूम हो बीते दिनों श्री मानस अमृत सेवा संस्थान के तत्वाधान में रजनी सैनी व संजय सैनी के आयोजन में चल रही श्री राम कथा की खबरों के प्रमुखता से प्रकाशन को लेकर व्यास पीठ से भी पत्रकार बंधुओ का आभार प्रकट किया गया था ।
 

Related Articles

Comments

Back to Top