कौड़ियाला घाट गुरुद्वारे में डीएम एसपी ने मत्था टेक प्रसाद लिया

लखीमपुर खीरी , 145

तिकुनियां-खीरी। गत दिवस डीएम और एसपी ने कौड़ियाला घाट गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रसाद छका। जूनियर हाईस्कूल में जनता के साथ बैठक कर वोटर लिस्ट,वरासत और अन्य मुद्दो पर चर्चा भी की। बुधवार को करीब 3रू00 बजे डीएम शैलेंद्र सिंह एसपी विजय ढुल कौड़ियाला घाट गुरुद्वारे पहुंचे और मत्था टेक प्रसाद लिया। इसके बाद तिकुनिया के टायर चैराहा स्थित जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बैठक में कहा कि सभी लोग जिनके नाम वोटर लिस्ट में छूट गए हैं उसको अभी पूरा कर ले। जिनकी वरासत छूटी हुई हो, क्षेत्रीय लेखपाल को तत्काल बता दे जिससे कि मालिकाना हक सभी को मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों को दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में जाने की जरूरत नहीं है, समस्याएं बताए समाधान होगा और समस्याओं के समाधान के लिए कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कस्बा वासियों ने जल निकासी सहित अन्य विकास की समस्या बताई जिसपर डीएम ने नाला निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कराने को कहा है। बैठक में किसानों ने नेपाल बंद होने से व्यापारियों को हो रही परेशानियों और ट्रेन बंदी का भी जिक्र किया। और नेपाल खोले जाने की मांग की जिसपर डीएम ने कहा कि शासन से आदेश आने पर ही आवागमन शुरू किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम ओपी गुप्ता, सीओ प्रदीप वर्मा, कोतवाल राजकुमार वर्मा, अजय गर्ग टीटू,अजय अग्रवाल,राजाराम मौर्या, विनायक प्रसाद,मोहम्मद मियां सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अगर सही मूल्य मिले तो क्यों जाए आंदोलन में किसान जसपाल सिंह, पुष्कर कांडपाल ने डीएम से कहा कि दस किलो प्रति कुंटल की कटौती क्रय केंद पर की गई है, खुद से लेकर आए बारदाने के पैसे के लिए भटक रहे है। अगर क्रय केंद्रों पर सही से तौल हो, शोषण न हो तो किसान आंदोलन में क्यो जाएगा।
 

Related Articles

Comments

Back to Top