भारत विकास परिषद ने किया वेशभूषा एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन
लखीमपुर खीरी Jan 01, 2021 at 08:02 PM , 144गोला गोकर्णनाथ-खीरी। विद्यालयी बच्चों में अपने देश के महापुरुषों के प्रति जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से वेशभूषा एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन भारत विकास परिषद शाखा - गोला के द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें 45 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न महापुरुषों, देव पुरुषों के व्यक्तित्व को दर्शाते हुए अपने को सजाते हुए फोटो ऑनलाइन प्रेषित किए। जिसमें पलक पांडे कक्षा 7 रानी लक्ष्मी बाई की वेशभूषा में -प्रथम स्थान, सृजिता वर्मा कक्षा 8 ने भारत माता की भूमिका में द्वितीय स्थान, अंशिका मिश्रा कक्षा 1 ने दुल्हन की वेशभूषा में तृतीय स्थान, सांत्वना स्थान शांतनु गुप्ता व अभिनव वर्मा कक्षा 3 ने चंद्रशेखर आजाद की वेशभूषा, उज्जवल शुक्ला कक्षा 2 ने कृष्ण जी, अनन्या शुक्ला कक्षा 3 ने बेबी डॉल, रक्तिमा गुप्ता कक्षा 6 ने कृष्ण जी की वेशभूषा बनाते हुए सांत्वना स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व मेडल से सम्मानित करते हुए भारत विकास परिषद गोला के अध्यक्ष डॉ0 सौरभ दीक्षित, सचिव गुरुदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष राम सागर वर्मा, प्रतियोगिता प्रभारी अतुल कुमार त्रिवेदी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी, मधु त्रिपाठी व समस्त शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन को शुभ आशीष प्रदान किया।






_page-0001.jpg)
























Comments