रीवा की नवीन कार्यकारिणी गठित 17 जनवरी को होगा गरीबों को खिचड़ी वितरण

लखीमपुर खीरी , 203

लखीमपुर-खीरी। दीपायन स्कूल में रिटायर्ड एम्प्लाइज वेलफेयर एशोसिएशन (रीवा )की नवीन कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्ष  यज्ञ दत्त मिश्र, कार्यकारिणी अध्यक्ष डा0 दयानन्द शुक्ल, संयोजक चंद्र शेखर मिश्र, महामंत्री ईशदत्त मिश्र सात उपाध्यक्ष तीन मंत्री व 17 कार्यकारिणी सदस्य हैं। कुल 31 सदस्य है। रीवा करीब 500 सदस्यों की सीनियर सिटीजन की जिले की महत्वपूर्ण संस्था है। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी बनाये गए। सदस्यों की स्वास्थ्य, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता का पुनः संकल्प लिया गया। संस्था के व्हाट्सएप्प ग्रुप को एडमिन मोड में लाने का निर्णय हुआ। 17 जनवरी को 12 बजे से दुखहरण नाथ मंदिर मोहल्ला मिश्राना पर गरीबों को खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम होगा । इसके लिए सदस्यों से  आर्थिक सहयोग मांगा गया। अब कार्यकारिणी की अवधि 5 वर्ष की जगह तीन वर्ष ही होगी। संयोजक श्री मिश्र ने बीते पांच साल के कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया। श्री शुक्ल ने संस्था की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संचालन मनमोहन तिवारी ने किया। अध्यक्ष की अनुमति से सभा का समापन हुआ।


सरकारी जमीनों पर कब्जे की होड़ में लेखपाल काट रहे मलाई
पलियाकलां-खीरी। योगी सरकार ने जहां एक ओर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हटाने व कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त आदेश दिये हैं वहीं अधिकारियों की उदासीनता के चलते उनका यह आदेश ग्रामीण इलाकों में परवान चढ़ रहा है। इसके चलते अवैध कब्जेदार बेखटक होकर खाली पडी ग्राम समाज की जगहों पर कब्जा किए हुए हैं। कई लोगों ने खाली पड़ी ग्राम समाज की जगहों पर पक्का निर्माण भी कर लिया है। शिकायतें करने के बाद भी कब्जेदारों के विरूद्व कोई कार्रवाही नही की जा रही है। लोगों ने शीघ्र ही अवैध कब्जे हटवाये जाने की मांग की है। पलिया तहसील के क्षेत्रों में जिस तरह से अराजक तत्व लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं उनको ना तो योगी सरकार का डर है और ना हो रही बड़े-बड़े कार्रवाई की फिक्र है एक तरफ योगी सरकार बड़े-बड़े अपराधी व भू माफियाओं पर कड़े तेवर दिखाते हुए कार्रवाई कर रहे हैं और संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दे रहे हैं लेकिन पलिया तहसील के क्षेत्र में हो रही सरकारी भूमि पर कब्जा योगी सरकार के कार्यकाल को चिंताजनक में डाल रही है वहीं लोगों में भी इस पर चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर ऐसे अराजक तत्वों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। गांवों में खाली पड़ी ग्राम समाज की जगहों पर अवैध कब्जेदार हावी हैं। अधिकारियों की सांठ गांठ के चलते जमीनों पर कब्जे कर लिए गए हैं। यह अवैध कब्जे तालाब पोखरों, बाजारों, गांवों में खाली पडी ग्राम समाज की जगह, रोड़ के किनारे, चकरोड, शमशान भूमि सहित कई सार्वजनिक जगहों पर कब्जे किए गए हैं।  कई अराजक तत्व लोगों ने रोड के किनारों व तालाबों को पाट कर पक्का निर्माण कर लिया है। इसको लेकर जागरूक लोगों ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाये जाने के लिए कई बार अधिकारियो से शिकायतें की लेकिन सांठ गांठ के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

परिवार की रजामंदी के बाद प्यार करने वाले शादी के बंधन में बंधे
कठिनाइयों को पार कर प्यार की हुई जीत
पलियाकलां-खीरी। परिवार की रजामंदी के बाद दो प्यार करने वाले शादी के बंधन में बंधे। पलिया के मोहल्ला रंगरेजान निवासी करन व पलिया क्षेत्र के ग्राम नगला निवासी गुड़िया पुत्री मेवालाल की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई। आपको बता दें कि पलिया के रंगरेजान निवासी करन व नगला निवासी गुड़िया बरसों से एक दूसरे से प्यार करते थे। वही लड़के के घर वालों की तरफ से लड़की गुड़िया के राजी को देखते हुए शादी का न्योता भेजा गया। पहले तो घर वालों ने राजी होते हुए शादी करने का निर्णय बना लिया। लेकिन कुछ रिश्तेदारों के कानाफूसी और तमाम अड़चनें लगाने के बाद प्यार करने वाले और दोनों परिवारों में खींचतान शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई की पलिया कोतवाली तक जा पहुंची फिर क्या होना था लड़की की रजामंदी को देखते हुए पुलिस भी क्या करती लेकिन परिवार के लोगों को भ्रमित करने वाले रिश्तेदारों को लड़की की रजामंदी रास नहीं आ रही थी। लड़की व लड़की के परिजनों पर दबाव बनाते हुए रिश्तेदारों ने रिस्ते को तोड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा था। तभी लड़की के भाई राहुल यह सब देखते हुए लड़की की शादी उसी के साथ करने का मन बना लिया जिससे वह प्यार करती थी। जैसे ही यह बात कुछ रिश्तेदारों को पता चली रिश्तेदारों ने देर रात घर आ धमके और लड़की के भाई राहुल को बुरा भला कहना शुरू कर दिया। लेकिन लड़की के भाई राहुल ने काफी हिम्मत दिखाते हुए पलिया के पांडे बाबा मंदिर में शादी करने का मन बना चुका था। फिर क्या था दोनों लड़की लड़के घर वालों ने 11ध्01ध्2021ध् दिन सोमवार को पलिया स्थित पांडे बाबा मंदिर में मोहल्ला रंगरेजान निवासी करन व ग्राम नगला निवासी गुड़िया पुत्री मेवालाल की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई। दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। वहीं उपस्थित लड़की का भाई राहुल दिवाकर लड़के का भाई रामप्रसाद दिवाकर एवं पलिया भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, नगर महामंत्री विजय गुप्ता, प्रगति गुप्ता, दिनेश दिवाकर, घनश्याम श्रीवास्तव, राजू सिंह सहित वर वधु पक्ष के परिवार व रिश्तेदार उपस्थित रहे।

कांग्रेस की सृजन अभियान की बैठक सम्पन्न
पलियाकलां-खीरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव कुमुद गंगवार जनपद प्रभारी के देखभाल में जिला अध्यक्ष पहलाद पटेल के देखरेख में पलिया विधानसभा 137 के न्याय पंचायत महंगापुर मे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव जिला लखीमपुर खीरी के प्रभारी कुमुद गंगवार उपस्थित रहे। पलिया ब्लाक अध्यक्ष सचिन कुमार शाह आयोजन में संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई जिसमें जिला उपाध्यक्ष सैहजेंद्र दीक्षित पलिया के प्रभारी प्रेम वर्मा सहप्रभारी बूसरा खातून पलिया नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष  दिनेश चंद गुप्ता पूर्व यूथ ब्लॉक अध्यक्ष राजीव सिन्हा ब्लॉक उपाध्यक्ष जीत सिंह ने शिरकत की कार्यक्रम में जियाउल हक अमरनाथ शर्मा, सलीम अली, आदिल खान जी राम लखन अर्कवंशी, राजनाथ राय, रामदयाल, श्याम सुंदर, हरीश चंद, रामचंद्र, बसंत,नीरज शर्मा, बच्चूलाल,कन्हैया लाल गुप्ता, सरस्वती देवी, गिरधारी लाल, रामा, सुदीप,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वेशभूषा एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
गोला खीरी। दिनांक 11ध्01ध्2021  दिन  सोमवार स्थानीय विद्यालय विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन गोला गोकर्णनाथ में भारत विकास परिषद् द्वारा ऑनलाइन आयोजित वेशभूषा एवं रूपसज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत  किया गया। जीवन मूल्यों व वर्तमान समय के अनेक विषयों  में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति का विषय बनाते हुये बच्चों  ने एक से बढ़ कर एक ऑनलाइन  प्रस्तुतियां दी एवं उनकी  वेशभूषा आकर्षण का केन्द्र रही। प्रतियोगिता में पलक पाण्ड़ेय  कक्षा 7 ने रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में प्रथम स्थान,  सृजिता वर्मा कक्षा 8 ने भारत माता की भूमिका में द्वितीय स्थान, अंशिका मिश्रा कक्षा 1ने दुल्हन की वेशभूषा में तृतीय स्थान एवं  शांतनु गुप्ता, अभिनव वर्मा कक्षा 3 ने चन्द्रशेखर आजाद, उज्ज्वल शुक्ल कक्षा 2 ने  कृष्ण जी ,अनन्य शुक्ला कक्षा 3 ने बेबी डॉल ,  रिक्तिमा गुप्ता कक्षा 6 ने कृष्ण जी की वेशभूषा में  सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र  व  मेडल से भारत विकास परिषद् के नगर अध्यक्ष सौरभ दीक्षित एवं संरक्षक द्वारिका प्रसाद रस्तोगी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या  श्रीमती मधु त्रिपाठी ने छात्र/छात्राओं की  इस उपलब्धि पर  हर्ष व्यक्त किया  एवं सतत उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं दीं।

सपा नेता ने लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
गोला खीरी। दिनांक 11 जनवरी को स्वतन्त्र देश के दूसरे प्रधानमंत्री,भारत रत्न और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी की 55 वीं पुण्य तिथि पर समाजवादी पार्टी के नेता वारिस अली अंसारी ने अपने आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन  श्रद्धांजलि अर्पित की।वारिस अली अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नन्दकिशोर भार्गव , सर्वेश गौतम , सरदार टीटू सिंह , मुकेश भार्गव आदि लोग उपस्थित रहे।

शव न मिलने से परिजनों ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
गोला खीरी।थाना गोला क्षेत्र के गांव लाल्हापुर निवासी विनित राठौर पुत्र श्याम विहारी राठौर का जो कि लकडी बीनने जंगल को गया था और वह संदिग्ध परिस्थितयो मे डुव गया जिसको लेकर आज परिजनो के साथ सैकडो  संख्या मे ग्रामीण ने अलीगंज रोड पर प्रदर्शन किया।
 वही लगभग तीन दिन पूर्व जब इसकी जानकारी परिजनों ने गोला पुलिस प्रशासन को दी फौरन ही गोला प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने गोताखोरों को ब्लॉक कर नहर में कांबिंग कराई लेकिन आज चैथे दिन जब परिजनों को शव नहीं मिला तो उसके खिलाफ अलीगंज रोड स्थित गल्ला मंडी के सामने परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की,  और अतिशीघ्र शव को तलाशने की बात कही, जब इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक के अनुज सपल्लू को लगी तो वह फौरन ही मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने बुझाने का का प्रयास किया। वहीं उपस्थित गोला उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा गोला प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे चैकी इंचार्ज नानक कुलदीप सिंह, विजय कुमार शुक्ला, आरबी गुप्ता, सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा वही क्षेत्राधिकारी ने अतिशीघ्र ही शव का पता लग बाने की बात कही।

ईसानगर-खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर में कोरोना वैक्सीन का ड्राइ रन हुआ सकुशल सम्पन्न।। आगामी भविष्य में यह टीका केंद्रों पर चार चरण में लगेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों के क्रम में वैश्विक महामारी कोरोना के वैक्सीनेशन को लेकर उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में ड्राई रन सोमबार को ब्लॉक ईसानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर पर आज सकुशल सम्पन्न हो गया। शासन के आदेशों के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर पर भी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी खीरी डॉ0 एस0 के 0चक, अधीक्षक डॉ 0बी 0के0 स्नेही, बीडीओ ए0 के0 सिंह ,थानाध्यक्ष श्री हरिओम श्रीवास्तव  की उपस्थिति में  कोविड 19 वेक्सीन का ड्राई रन सकुशल सम्पन्न हो गया। ईसानगर में  कोविड 19 वेक्सीन का ड्राई रन सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक सम्पन्न हुआ। जहां पर 15-15 स्वास्थ्य कर्मियों  को मिलाकर कुल 45 लोगो को वैक्सीन लगाने की पूरी प्रक्रिया अपनाई गई। इसके लिए प्रत्येक सेंटर में प्रक्रिया के लिए तीन सेशन तय किए गए थे। हर सेशन के लिए छह कर्मचारी डयूटी पर लगाए गए थे । गौरतलब है कि प्रथम चरण के लिए ब्लॉक ईसानगर  में एक वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। टीकाकरण में शामिल होने वाले हेल्थ वर्कर्स के डाटा को आज ही तुरंत को विन एप्प्स पर अपलोड  भी किये गए।
पूरी प्रक्रिया के बारे में ब्लॉक के नोडल अधिकारी डा0 बी 0के 0स्नेही ने बताया कि वैक्सीन के लिए बनाए गए टीकाकरण केन्द्र पर आने वाले पंजीकृत लाभार्थी के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा गया था। जिसका प्रवेश द्वार पर लगाए गए सुरक्षाकर्मी मोबाइल फोन पर मिले एसएमएस और आधार कार्ड के मिलान के बाद सत्यापनकर्ता के पास भेज रहे थे। सत्यापन के बाद संबंधित को केन्द्र पर वैक्सीनेटर के पास भेजा गया । जहां वैक्सीनेटर सीरिंज और दवा की वॉयल लेकर वैक्सीन लगाने की पूरी प्रक्रिया अपनाई गई। इसके बाद लाभार्थी को केन्द्र पर बने ऑब्जर्वेशन स्थल पर भेजा गया। जहां चिकित्सक,  फार्मासिस्ट ,संबंधित  व्यक्ति पर करीब तीस मिनट तक नजर रख रहे थे। टीकाकरण केन्द्र पर मास्क, सेनिटाइजर, पीने का पानी इत्यादि सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध  कराई गई थी। अन्य किसी व्यक्ति विशेष को टीकाकरण केन्द्र में व उसके आसपास रहने की अनुमति नही दी गई थी।इस दौरान डॉ 0जितेंद्र बहादुर, डब्ल्यु एच ओ मॉनिटर श्री डीप त्रिवेदी, राहुल कुमार बीपीएम ,कमल किशोर राव बीसीपीएम, कमलेश सिंह चैहान हेल्थ सुपरविजेर, ए0 के 0सिंह फार्मासिस्ट, ओर समस्त ए 0एन0 एम0,आशाएं आदि मौजूद रहे। इस दौरान अधीक्षक डॉ0स्नेही ने बताया की आगामी भविष्य में कोविड वेक्सीन का  यह टीका लगाया जायगा।
चार समूह में होगा वैक्सीनेशन
आज बताया गया कि वैक्सीनेशन चार समूह में होगा। प्रथम समूह में डॉक्टर, आयुष चिकित्सक, एएनएम, आशा सहयोगिनी, नर्स, कम्पाउंडर, मेडिकल ऑफिसर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ, सुपरवाइजर, निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स व नर्सिग स्टॉफ होगा। इनके साथ ही मेडिकल छात्र, स्पोर्टिंग स्टॉफ व मंत्रालयिक कर्मचारी भी शामिल किए गए है। प्रथम चरण में इन हैल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरे चरण में एसडीएम, बीडीओ, पुलिसकर्मी पटवारी, नगर परिषद के कर्मचारी व अन्य फ्रंटलाइन के कर्मचारी व अधिकारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।तीसरे चरण में 50 साल से ज्यादा आयु के लोगों को शामिल किया गया है और चैथे समूह में 50 साल से नीचे के लोग जो अन्य गंभीर बीमारियों से पीडित को शामिल किया गया है।


कृषि बिलों के समर्थन में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न
लखीमपुर खीरी। दिनांक 11.01.2021 को संसदीय कार्यालय पर पंजाब, हरियाणा, उ0प्र0, 1. भारतीय किसान विकास मंच संगठन (पंजाब) 2. भारतीय किसान विकास मंच संगठन (हरियाणा), 3. जम्मू कश्मीर, लद्धाख, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों के किसान संगठनों नें संसदीय कार्यालय पर अपनें पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों गुरविंदर सिंह (अध्यक्ष हरियाणा), बाबा जसवीर सिंह (अध्यक्ष पंजाब), शंकर लाल नहेरवाल (अध्यक्ष मध्य प्रदेश), उ0प्र0 महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष-अनुरागिनी वर्मा, मनोज मिश्रा जी प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0, गोपाल बिहारी सिन्हा (राष्ट्रीय अध्यक्ष) हरप्रीत सिंह(प्र0 अध्यक्ष राजस्थान) के साथ कार्यालय पर आकर भारत सरकार द्वारा किसानों की आमदनी दुगना करनें व किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लानें हेतु भारत सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन लानें के लिए प्रस्तुत तीनों कृषि बिल जिनके द्वारा किसानों को अपनी कृषि उपज सम्बन्धित व्यवसाय करनें अपनी फसल बिक्री हेतु किसी भी स्थान पर ले जानें की स्वतंत्रता बिचैलियों की भूमिका समाप्त करनें व एफ.पी.ओ. के गठन में साथ-साथ कृषि उपज का लाभदायक मूल्य किसानों को प्राप्त हो, इसके लिए भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत दोनों कृषि बिलों व आवश्यक वस्तु अधिनियम (संशोधन विधेयक) का समर्थन किया व समर्थन पत्र देते हुए उक्त सभी प्रदेशों के कृषि संगठनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों नें पत्र देते हुए यह कहा कि हम इन तीनों कृषि बिलों का समर्थन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हमनें तीनों कृषि बिलों के अध्ययन के बाद किसानांे व कृषि के लिए बहुत ही लाभदायक माना है व तराई किसान कल्याण संगठन तथा जगदेवपुर किसान उत्पादक संगठन के श्री अचल मिश्रा नें भी अपनें साथियों के साथ आकर किसान बिल का समर्थन किया उनके समर्थन के लिए सांसद अजय मिश्र जी नें सभी किसान नेताओं, किसान संगठनों व किसान भाइयों, बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उनको धन्यवाद किया व कृषि बिलों के समर्थन द्वारा भारत सरकार को जो सहयोग दिया है, उसके क्रम में यह कहा कि हमारी सरकार व हमारे प्रधानमंत्री जी लगातार 2014 से किसानों की स्थितियों में परिवर्तन करनें के लिए फसल बीमा, सिंचाई, किसान रेल, वेयर हाउस तथा बुनियादी कृषि ढांचा निर्माण करनें के लिए 1 लाख करोड़ रु0 का प्रावधान किया है, 2013-14 में 22 हजार करोड़ के कृषि बजट को बढ़ाकर 2020, 21 में 1 लाख 34 हजार करोड़ रु0 किया। सांसद अजय मिश्र ‘टेनी’ जी नें सरकार की प्रतिबद्धता बताते हुए किसानों व कृषि हित के निरंतर कार्य करनें का आश्वासन देते हुए सभी किसान प्रतिनिधियों, किसान नेताओं व संगठन का पुनः आभार व्यक्त किया। उक्त बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ किसान नेता-कृपाल सिंह गौहानिया, विनेाद कुमार, सुखविन्दर सिंह, संदीप सिंह, अभिज्ञान बाजपेयी, हरिपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, राम नरेश, हरिप्रीत सिंह, इकबाल सिंह, विमल कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।


दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की अधिकारियों संग बैठक
खीरी में दैवीय आपदा प्रबंधन में हुआ बेहतर काम-सभापति
लखीमपुर खीरी। सोमवार को उ.प्र. विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति जनपद लखीमपुर खीरी पहुंची। समिति के आगमन पर कलेक्ट्रेट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एसपी विजय दुल ने पुष्पगुच्छ देकर समिति के सभापति एवं उनके सदस्यों का जनपद आगमन पर स्वागत किया। कलेक्ट्रेट सभागार में दैवी आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति रणविजय सिंह ने समिति के सदस्य एमएलसी हीरालाल यादव, सुरेश कश्यप की उपस्थिति में जनपद लखीमपुर खीरी के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।  बैठक का सफल संचालन एडीएम अरुण कुमार सिंह ने किया। बैठक मे समिति के सभापति रणविजय सिंह ने समिति के प्रासंगिकता व कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खीरी के डीएम के नेतृत्व में जिले में अच्छा एवं बेहतर काम हुआ है। उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान समिति के समक्ष कोई भी योजना लंबित नही मिली। बल्कि सभी योजनाओं में खीरी में बेहतर काम हुआ है। वही समस्त रिपोर्टें समिति के समक्ष सही ढंग से प्रस्तुत की गई है। बैठक में समिति के समक्ष एसीएमओ डॉ. आर.पी. दीक्षित ने कोविड की अद्यतन स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कोविड-19 चिकित्सालय जगसड में उपलब्ध संसाधनों एवं चिकित्सा उपकरणों के संबंध में जानकारी दी। कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज 17 केंद्रों पर ड्राई रन हुआ। इससे पूर्व जिले भर में 06 केंद्रों पर ड्राई रन हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी हेल्थ वर्कर्स की विवरण कोविन पोर्टल पर फीड कराते हुए टीकाकरण का पूरा माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की तिथि घोषित होते ही टीकाकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 3105 परिषदीय विद्यालय संचालित है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में गत 03 वर्षों में आकाशीय बिजली, हाईटेंशन लाइन, ट्रांसफार्मर स्पार्किंग से हुई आगजनी से जन-धन की हानि पर प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता, सर्पदंश से हुई जनहानि पर दी जाने वाली सहायता, नाव डूबने व नदी में डूबने से हुई जनहानि, जंगली जानवरों से हुई जनहानि होने पर देय धनराशि, ओलावृष्टि आंधी तूफान पेड़ गिरने तथा अग्नि कारणों से हुई मौतों से आश्रित परिवार को देय धनराशि, यातायात से हुई दुर्घटनाओं पर हुई कार्यवाही सहित विभिन्न बिंदुओं पर बिंदुवार समीक्षा की। बैठक के अंत में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने समिति के सभापति एवं अन्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उसका पूरे मनोयोग ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अनुपालन कराया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय दुल, डीएफओ दक्षिणी समीर कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन  रमेश चैबे, बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र सहित आबकारी यातायात लोक निर्माण विभाग प्रदूषण बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top