महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 172

लखीमपुर खीरी।  भीरा कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ बालिका  ने फीता काटकर  कार्यालय का उद्घाटन किया   इस दौरान थानाध्यक्ष अजय राय एसआई राजीव एस आई विनोद कुमार, महिला आरक्षी महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज सुनीता,प्रीति शर्मा ,हिमानी ,नेहा व अन्य पुलिस कर्मी ,युवा मोर्चा जिला मंत्री सौरभ अग्रवाल ,प्रधानमन्त्री जनकल्याणकारी युवा प्रभार जिला अध्यक्ष नितिन अग्रवाल व  बालिका व अन्य लोग  मौजूद रहे। इस महिला हेल्प  डेस्क इंचार्ज  ने आज  महिलाओं की समस्या और उनके साथ होने वाले अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके लिये सरकारी नम्बरो पर महिलाएं अपनी समस्या की शिकायत करे जिसपर पुलिस प्रशासन दुबारा समाधान किया जायेगा। एसओ अजय राय ने बताया कि शासन  की मंशा पर आज महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिये हर थाने में महिला हेल्प डेस्क का  शुभारंभ किया गया है जिसमे महिलाएं बिना संकोच के अपनी बात महिला पुलिस के आगे बता सकती है जिस पर उनकी मदद की जाएगी व महिलाओं पर बढ़ते अपराध को नियंत्रित किया जायेगा

Related Articles

Comments

Back to Top