खादी-खाखी के संरक्षण में चल रहा अवैध खनन का कारोबार

लखीमपुर खीरी , 114

सिंगाही-खीरी। सत्ता पक्ष के सफेद पोश व खनन अधिकारी सहित थानेदार की अप्रत्यक्ष सहमति से क्षेत्र में खुलेआम बेखौफ होकर खनन माफिया धरती माँ के सीने को छलनी कर रहे हैं।खनन माफियाओं द्वारा दिये जा रहे चंद कागजों के टुकड़ों के खातिर इन सफेद रेत के काले कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाय इनके साथ गर्ल बहिया करते देखे जा सकते हैं, परिणाम स्वरूप सरकार की रोक के बावजूद उन्ही की पार्टी के कुछ सफेदपोश धारी माननीय द्वारा अवैध खनन में अपनी कुछ परसेंट की साझेदारी लेकर अपने ही मुख्यमंत्री के आदेशों की थू-थू कराने में लगे हैं। इन खादी के कारण ही अधिकारियों के ऊपर अवैध खनन के खिलाफ न ही किसी शिकायत का और न ही किसी खबर का प्रभाव पड़ रहा है खाकी खादी संरक्षण में यह सफेद रेत का काला कारोबार अरसे से तीव्र गति से फल फूल रहा है, माननीय,खनन माफिया और खनन अधिकारी सहित कई थानेदार,कोतवाली व चैकी प्रभारी मालामाल हो रहे हैं पर किसानों की जमीन की उर्वरा शक्ति क्षीण जरुर हो रही है प्रशासन की मुंह सहमति से क्षेत्र के कई स्थानों पर खुलेआम अवैध  तरीके से खनन किया जा रहा है।खनन करने वाले खनन माफिया खेतों को करीब 2-3 मीटर गहरा खोद कर उन्हें तालाब बना देते है जिससे बरसात के दिनों में आम लोग जो खोदान वाले खेत के पास आते जाते है व पास में खेत है उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के खनन माफिया किसी माननीय की शय पाकर इतना सक्रिय हो गए हैं, कि उन्हें किसी बात का कोई डर ही नही रहता बेहिजक अपने कार्य को अंजाम देते रहते हैं और प्रशासन भी उनके कार्य मे किसी प्रकार की कोई रुकावट नही डालता। सिंगाही के खैरीगढ चैराहे पर  इन दिनों बेखौफ होकर खनक माफिया मिट्टी पटाई का कार्य कर रहे हैं और मिट्टी महमदपुर पुर के एक खेत से लाई जा रही है जिस खेत से मिट्टी लाई जा रही उंस खेत ने नया तालाब का रूप ले लिया है सिंगाही पुलिस के नाक के नीचे अवैध खनन का कारोबार करने वाले खनन माफिया अपने कार्य को अंजाम दे रहे है पुलिस सबकुछ जानकर अंजान बनी हुयी है। सिंगाही थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताता है कि सूचना मिली है, तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top