कटे मार्ग को दुरुस्त कर रहे व्यापारी व किसान

लखीमपुर खीरी , 107

तिकुनियां-खीरी। प्रशासन द्वारा कटे मार्ग की सुधि न लेने पर व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगो ने आपसी सहयोग से बाढ़ से कटे मार्ग को दुरुस्त कराना शुरू किया है, यह मार्ग 1माह से कटा हुआ है इसकी अभी तक किसी ने सुध नही ली है। व्यापारियों और क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से रपटा पुल बनाए जाने की मांग भी की है।व्यापारी जवाहर लाल, लल्लू मौर्य,अनिल कुमार,आशीष अग्रवाल,सुदर्शन जैन, जगदीश प्रजापति, इंदरपाल सिंह, गगनदीप सिंह,शमशाद हुसैन आदि ने आज स्वयं और क्षेत्रीय लोगो से सहयोग लेकर कटे रास्ते को दुरुस्त कराना शुरू कर दिया है। मार्ग को सही कराने के लिए जेसीबी भी लगाई गई है। व्यापारियों ने बताया कि एक माह से कटी सड़क के कारण नेपाल से कार्य करने में व्यवधान हो रहा था और प्रशासन  मार्ग को कब सही कराता यह तो पता ही नही है। सीमा पर वह रही मोहाना नदी से आई बाढ़ से भारत नेपाल का यह प्रमुख मार्ग एक माह पूर्व कट गया था, जिससे पैदल और बाइक के अलावा भारी वाहन नही निकल पा रहे थे।खखरौला एसएसबी पोस्ट के जवानों, किसानों और आमजनता को भी काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था।  बीते दिवस नेपाल को सामान लेकर जा रही एक ट्राली इस रास्ते पर फंस गई थी और पलट भी गई थी।
 

Related Articles

Comments

Back to Top