चुनाव के लिये सरकारी राजस्व जमकर लूट रहे प्रधान
लखीमपुर खीरी Aug 28, 2020 at 07:40 PM , 106लखीमपुर खीरी। ब्लाक कुंभी में प्रधान पद के चुनाव के लिये ग्राम प्रधान सरकारी राजस्व जमकर लूट रहे। बताते चलें कि ब्लाक कुंभी की लगभग हर एक ग्राम सभा के प्रधान मनरेगा के नाम पर आने वाले चुनाव के लिये अपना धन तैयार कर रहे मनरेगा का कार्य लॉकडाउन के चलते सरकार ने बाहर से आये हुये मजदूरों की जीविका हेतु मनरेगा का कार्य हर एक ग्राम सभा में ज्यादा से ज्यादा जॉब कार्ड बनवा कर गरीबों को कार्य दिये जाने हेतु चलवाया था परंतु ब्लाक कुंभी में योगी सरकार को ताक पर रखकर भ्रष्टाचारी प्रधान उसमें भी अपना फायदा देखते हुये मजदूरों से कार्य ले रहे परन्तु मनरेगा के कार्य हेतु श्रमिको के जॉब कार्ड बनाये जाते उसमें भी लगभग 30ः प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से फर्जी जॉब कार्ड बनाये जाते वह कैसे जो लोग मनरेगा कार्य करने हेतु जाते हैं उनकी तो सरकारी कागजों पर खानापूर्ति सही होती है परंतु अन्य व्यक्ति मनरेगा में कार्य हेतु नहीं जाते हैं फिर भी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत के अनुसार उनके भी कार्य के नामों की उपस्थिति लिख कर भेज दी जाती है उसमे अतिरिक्त नामों की सूची पैसा लेने हेतु प्रधान के साथी समय पूरा होने पर सरकारी धनराशि को निकाल कर अपनी जेब भरते हैं सरकार लगातार गरीब व असहाय लोगों के लिये मदद करने के अनन्य जिओ पास करती है परंतु वह जमीनी स्तर पर कभी भी लागू नहीं हो पाते इस लिये गरीब तो गरीब ही रहता है वह अपनी जीविका चलाने में असमर्थ रहता जब कभी ग्राम सभा के प्रधान की जांच करायी जाती है तो वह जांच सत्य भी गलत हो जाती है जबकि योगी सरकार लगातार गरीबों के लिये परिवार चलाने हेतु काफी सुविधाये की परंतु उन गरीबों को वह सुविधाये प्राप्त नहीं हो पा रही योगी सरकार ने प्रधानों की संपत्ति की जांच हेतु आदेश पारित किया लेकिन अभी तक ब्लाक कुंभी की किसी भी ग्राम सभा की जांच नहीं की गयी जब कि किसी भी ग्राम सभा की जांच की जाये तो लाखों के घोटाले पाये जायेगे इसीलिये ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी मौज उड़ा रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments