मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लखनऊ पहुंचे, अपर्णा यादव के आवास जाकर जताई शोक संवेदना

लखनऊ , 44

लखनऊ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार से मुलाकात कर दिवंगत प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख जताया और परिजनों को ढांढस बंधाया।
 
बताया जा रहा है कि मोहन यादव ने इस दौरान परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके लखनऊ आगमन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल बनी रही।
 
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। शोक संवेदना प्रकट करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव वापस रवाना हो गए।

Related Articles

Comments

Back to Top