*राजधानी के अधिवक्ताओं का 26 मई तक सामूहिक अवकाश*
लखनऊ May 20, 2026 at 09:33 PM , 50*सेंट्रल बार में कई अहम प्रस्ताव पास*
*लखनऊ*। अधिवक्ता हितों एवं सम्मान की रक्षा हेतु आज दिनांक 20 मई 2026 को लखनऊ के अधिवक्ता साथियों की एक पंचायत (आम सभा) सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के पदाधिकारीगणों के नेतृत्व में आयोजित की गई। सभा में विस्तृत विचार-विमर्श उपरांत निम्नलिखित निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए —
*मुख्य निर्णय :*
1.दिनांक 26 मई 2026 तक समस्त अधिवक्तागण सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
2.अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के संबंध में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कराए जाने का निर्णय लिया गया।
3.वजीरगंज थाने में अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज कथित झूठे मुकदमों को वापस लिए जाने हेतु शासन एवं प्रशासन से माँग की गई।
विशेष सूचना :
आगामी रणनीति एवं आंदोलन की रूपरेखा प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के साथ लखनऊ में आयोजित बैठक के उपरांत निर्धारित की जाएगी।
हम समस्त अधिवक्तागण, सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के पदाधिकारीगणों के नेतृत्व एवं निर्णयों का पूर्ण निष्ठा एवं एकता के साथ पालन करेंगे।































Comments