मोहनलालगंज शिक्षक संघ चुनाव में रोमांचक मुकाबला, राम शंकर शुक्ला 21 वोट से जीते
लखनऊ May 15, 2026 at 08:04 PM , 315लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मोहनलालगंज इकाई का चुनाव प्राथमिक विद्यालय मोहनलालगंज में संपन्न हुआ। चुनाव में विभिन्न पदों पर हुए मुकाबले बेहद दिलचस्प रहे और परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अध्यक्ष पद पर राम शंकर शुक्ला ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्हें 221 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी घनेश पाण्डेय को 200 वोट मिले। इस प्रकार राम शंकर ने 21 मत से जीत हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
मंत्री पद पर प्रेम शंकर विजयी घोषित किए गए। उन्हें 220 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विमल किशोर को 190 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला रोचक रहा। सुनील कुमार ने 205 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि ब्रजेश कुमार को 204 वोट मिले और उन्हें एक मत से हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में भास्कर मिश्रा, महेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप द्विवेदी, ओंकारनाथ त्रिपाठी, आईपी सिंह, संजीव दीक्षित सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे ।































Comments