*मुस्लिम देशों में भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय लीडर हैं अखिलेश यादव :मोहम्मद अरशद खान*

लखनऊ , 16

*लखनऊ/जौनपुर।*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं जौनपुर सदर के पूर्व विधायक  ने कहा है कि  आज दुनिया भर के मुस्लिम देशों में भारत के सबसे लोकप्रिय, विश्वसनीय और आधुनिक सोच वाले नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा, सामाजिक न्याय की राजनीति, विकासवादी दृष्टिकोण और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें विशेष पहचान दिलाई है।

मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि यदि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनती है, तो प्रदेश में विकास, उद्योग, व्यापार और रोजगार का एक नया स्वर्णिम अध्याय शुरू होगा। खाड़ी देशों सहित अनेक मुस्लिम राष्ट्रों से उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा, जिससे उद्योगों का विस्तार होगा और प्रदेश आर्थिक रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सकारात्मक वैश्विक छवि के कारण उत्तर प्रदेश के उद्योग और वाणिज्य के लिए मुस्लिम देशों के द्वार खुलेंगे। 

सूचना प्रौद्योगिकी, टेक्सटाइल, कृषि आधारित उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा निर्यात के क्षेत्रों में अभूतपूर्व अवसर पैदा होंगे। इससे उत्तर प्रदेश के नौजवानों को देश और विदेश दोनों स्तरों पर रोजगार और व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे।

मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि समाजवादी सोच हमेशा भाईचारे, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता की पक्षधर रही है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश केवल राजनीतिक रूप से ही नहीं बल्कि आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक दृष्टि से भी देश का सबसे मजबूत राज्य बन सकता है।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों और गरीबों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। समाजवादी सरकार प्रदेश को विकास, रोजगार, निवेश और सामाजिक सौहार्द का मॉडल बनाएगी तथा उत्तर प्रदेश को देश की आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top