पूर्वांचल एक्सप्रेस वें पर भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, घायलों को उपचार के लिए भेजा अस्पताल

लखनऊ , 25

गुजरात से बिहार जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक व्यक्ति की मौत, छह लोग घायल 

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 16.8 पर हुई भीषण दुर्घटना का मामला, सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, मचा कोहराम 

लखनऊ। यूपी में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढता जा रहा है। सरकार और परिवहन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे सड़क हादसें गंभीर चिंता का विषय है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को गुजरात सूरत से
बिहार जा रही सवारियों से भरी इनोवा कार किलोमीटर 16.8 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य के सीवान थाना क्षेत्र स्थित बादड़िया माधवपुर निवासी 40 वर्षीय सुरेन्द्र चौधरी गुजरात राज्य के सूरत में परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि वह परिवार के साथ सूरत से इनोवा कार नंबर GJ05RM5059 में सवार होकर सीवान स्थित अपने पैतृक गांव जा रहे थे कि जैसे ही गोसाईगंज क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किलोमीटर 16.8 पर पहुंचे कि अनियंत्रित होकर इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 40 वर्षीय सुरेन्द्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में उनके 19 वर्षीय बेटे निखिल चौधरी, 35 वर्षीय धीरज चौधरी, 35 वर्षीय तनुजा चौधरी पत्नी सुरेन्द्र चौधरी, 22 वर्षीय मनीषा चौधरी पुत्री सुरेन्द्र चौधरी, दस वर्षीय शिवशांत चौधरी पुत्र धीरज चौधरी  20 वर्षीय निकिता चौधरी पुत्री सुरेन्द्र चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top