*दिव्यांगजनों के लिए 14 मई को निघासन में चिन्हांकन शिविर, सहायक उपकरण और सर्टिफिकेट बनवाने का मौका*

लखनऊ , 21

*लखीमपुर खीरी।* दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने और दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए विकास खण्ड निघासन में 14 मई 2026 को _चिन्हांकन शिविर_ का आयोजन किया जा रहा है।  

शिविर में ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवणयंत्र, ब्लाइंड व्यक्तियों के लिए स्मार्ट केन, एमआर किट, लेप्रोसी किट, बैशाखी, वाकिंग स्टिक आदि उपकरण वितरित किए जाएंगे।  

*आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:*  
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (न्यूनतम 40 प्रतिशत)  
- आय प्रमाण पत्र  
- निवास प्रमाण पत्र  
- जाति प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित भी मान्य)  
- आधार कार्ड  
- पासपोर्ट साइज फोटो 1  
- चिकित्सा अधिकारी से उपकरण हेतु संस्तुति प्रमाण पत्र  

पात्र दिव्यांगजन सभी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्राम पंचायतों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक यह सूचना पहुंचाएं ताकि कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top