वायरल “मीडिया आमंत्रण” पत्र को आयोग ने बताया पूर्णतः भ्रामक एवं असत्य

लखनऊ , 24

परीक्षा एवं मीडिया संवाद संबंधी सभी सूचनाएँ केवल अधिकृत माध्यमों से जारी होती हैं

भविष्य में प्रेस वार्ता/मीडिया संवाद की सूचना केवल विधिवत आधिकारिक माध्यमों से जारी होगी

भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी

-अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार 

08 मई 2026 लखनऊ।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य माध्यमों पर “यूपी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन पीजीटी परीक्षा 2026” के संबंध में प्रसारित एक तथाकथित “मीडिया आमंत्रण” पत्र पूर्णतः भ्रामक एवं असत्य है।  उक्त वायरल पत्र/आमंत्रण आयोग की ओर से आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है। वायरल दस्तावेज में अंकित कार्यक्रम, प्रश्नावली एवं अन्य विवरण न तो प्रमाणिक हैं और न ही आयोग की किसी स्वीकृत प्रक्रिया के अनुरूप हैं।

आयोग की यह नीति है कि परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया संवाद अथवा अन्य किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना केवल आयोग की अधिकृत वेबसाइट एवं निर्धारित आधिकारिक अधिसूचनाओं के माध्यम से ही जारी की जाती है। समस्त अभ्यर्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमजन से अपील की जाती है कि वे इस प्रकार की अपुष्ट, असत्य एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल आयोग के आधिकारिक सूचना स्रोतों पर ही भरोसा करें।

यदि आयोग द्वारा भविष्य में किसी प्रकार का मीडिया संवाद अथवा प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, तो उसकी सूचना विधिवत एवं अधिकृत माध्यमों से पूर्व में ही सार्वजनिक की जाएगी। साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि भ्रामक एवं असत्य सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top