*नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड स्केपिंग कर हरा-भरा बनाया जाए*
लखनऊ May 06, 2026 at 08:45 PM , 23*टर्मिनल के सामने आधुनिक रूप से कराई जाए लैंड स्केपिंग*
*एस.पी.गोयल,*
*मुख्य सचिव*
*दिनांकः 06 मई, 2026*
*लखनऊः* मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर, जिस पर फ्लाइट ऑपरेशन 15 जून से प्रारम्भ होना है, के लैंड स्केपिंग के सम्बन्ध में यापल (कंसेसियनार) और नायल के अधिकारियों के साथ बैठक की।
कंसेसियनार के तरफ क्रिस्टोफ शैलमन उप कार्यपालक चेयरमैन ने पीपीटी के माधयम से प्रस्तुतीकरण दिया और एयरपोर्ट पर लैंड स्केपिंग किये जाने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत किया, जिस पर मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिए गए की सम्पूर्ण एयरपोर्ट क्षेत्र में लैंड स्केपिंग कर हरा भरा बनाया जाए और दूसरे रनवे के क्षेत्र को भी सम्मलित किया जाए। टर्मिनल के सामने आधुनिक रूप से लैंड स्केपिंग कराई जाये।
इस बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह, नोडल अफसर जेवर एयरपोर्ट श्री शैलेन्द्र कुमार भाटिया और जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम ने ऑनलाईन प्रतिभाग किया। निदेशक नागरिक उड्डयन ने लोक भवन में भौतिक रूप से बैठक में प्रतिभाग किया।
-------------------































Comments