डीआरटी में लंबित ऋण वसूली वादों के निस्तारण हेतु 30 मई, 25 जुलाई व 31 अक्टूबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन
लखनऊ May 04, 2026 at 03:50 PM , 24लखनऊ: 04 मई 2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डी०आर०टी०) में लंबित ऋण वसूली से संबंधित वादों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 30 मई 2026, 25 जुलाई 2026 एवं 31 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। यह विशेष लोक अदालत उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से शीघ्र, सुलभ एवं किफायती समाधान सुनिश्चित करना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि संबंधित वादों के पक्षकार इन निर्धारित तिथियों पर ऋण वसूली न्यायाधिकरण में उपस्थित होकर अपने मामलों का निस्तारण कराएं। लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि बिना अतिरिक्त व्यय के विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान भी संभव होता है। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत न्याय प्राप्ति का सरल, सस्ता एवं प्रभावी माध्यम है, जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाया जाना चाहिए।































Comments