ADG अमिताभ यश के पिता पूर्व IPS राम यश सिंह का निधन, कल लखनऊ में अंतिम संस्कार
लखनऊ Apr 27, 2026 at 04:50 PM , 45लखनऊ:
उत्तर प्रदेश पुलिस के ADG (लॉ एंड ऑर्डर) एवं STF प्रमुख अमिताभ यश के पूज्य पिता, 80 वर्षीय पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राम यश सिंह का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया गया कि हृदयाघात के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार प्रातः लखनऊ स्थित बैकुंठ धाम में किया जाएगा।
स्वर्गीय राम यश सिंह बिहार कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे और डीआईजी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और जहानाबाद जैसे जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत किया।
वे अपनी अनुशासनप्रियता, निष्कलंक कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके योगदान को पुलिस विभाग में लंबे समय तक याद किया जाएगा।































Comments