*एलडीए में 07 आश्रितों को मिली नियुक्ति*

लखनऊ , 25

लखनऊ।

लखनऊ विकास प्राकिरण में मंगलवार को 07 मृतक आश्रितों को सेवायोजित किया गया। इस मौके पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के लिए प्रेरित किया। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि मृतक आश्रितों में हर्ष प्रजापति, जितेन्द्र पाल, शिवा वाल्मीकि, यशराज वर्मा, करन पाण्डेय, सोनम गौतम को अनुचर तथा सौरभ राठौर को दफ्तरी के पद पर नियुक्ति दी गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top