फर्रुखाबाद के कम्पिल में आग से कई घर प्रभावित, CM योगी ने लिया संज्ञान; राहत व मुआवजे के निर्देश
लखनऊ Apr 19, 2026 at 08:15 PM , 28लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कम्पिल क्षेत्र में घरों में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने तत्काल संज्ञान लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से कहा है कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा आग पर जल्द से जल्द नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राहत सामग्री, अस्थायी आवास और आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में हुई पशुहानि और आर्थिक नुकसान का विस्तृत आकलन कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को शासन की ओर से नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द राहत मिल सके।
प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग लगने के कारणों की जांच भी कराई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि स्थानीय लोग राहत कार्य में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।































Comments