आर्यन चाय प्रकरण पर अखिलेश यादव का तंज, बोले—‘चाय पिलाना गुनाह हो गया क्या?’ पीतल के बर्तन भेंट किए

लखनऊ , 18

लखनऊ। फतेहपुर के चर्चित आर्यन चाय प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ में आर्यन को बुलाकर उन्होंने पूरे मामले पर सवाल उठाए और कहा कि यदि किसी को चाय पिलाना भी गुनाह बन जाए, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, “नाली में पाइप डालकर चाय पिला रहे थे सबको! बताओ नाली ज्यादा प्रदूषित है या एल्यूमीनियम का साफ बर्तन?” उनके इस बयान को सरकार और प्रशासन पर सीधा हमला माना जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि “एक कप चाय की कीमत अगर किसी को रोज़गार से चुकानी पड़े, तो यह इंसाफ़ नहीं, बल्कि बड़ा सवाल है।”
गौरतलब है कि फतेहपुर में आर्यन नामक युवक की चाय दुकान उस समय सुर्खियों में आई थी, जब उसने अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी। इसके बाद उसकी दुकान पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा था, जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।
अब इस पूरे प्रकरण के बीच अखिलेश यादव ने आर्यन को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया और उसे पीतल के बर्तन भेंट किए। बताया जा रहा है कि आर्यन अब इन्हीं बर्तनों में चाय बनाकर अपने कारोबार को आगे बढ़ाएगा।
इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में यह मुद्दा फिर गरमा गया है और विपक्ष सरकार की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top