*केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान में हवाई कनेक्टिविटी विस्तार पर हुई अहम चर्चा*

राजस्थान , 30

**नई दिल्ली।** राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री **राम मोहन नायडू** से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
 
बैठक के दौरान राजस्थान में नई हवाई पट्टियों के निर्माण, प्रमुख शहरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई नेटवर्क से जोड़ने तथा आधुनिक एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार के माध्यम से पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक विकास को नई गति देने पर भी चर्चा की।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि **नरेंद्र मोदी** के **'उड़े देश का आम नागरिक (UDAN)'** विजन के अनुरूप राज्य सरकार 'विकसित राजस्थान' के लक्ष्य को साकार करने के लिए आधुनिक विमानन अवसंरचना के निर्माण और हवाई संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top