**उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश**
राजस्थान Aug 06, 2026 at 08:30 PM , 28**जयपुर, 06 अगस्त।** राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता मंत्री **दिया कुमारी** की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति और बजट घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि समग्र शिक्षा अभियान के साथ समन्वय में कोई समस्या आती है तो मरम्मत कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के माध्यम से कराया जाए। साथ ही प्री-फैब्रिकेटेड आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में सीएसआर का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों पर पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में **प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना** की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए योजना का दायरा बढ़ाने और पोषण ट्रैकर के विभिन्न सूचकांकों में सुधार के निर्देश दिए गए।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित बजट का समयबद्ध उपयोग किया जाए। बजट खर्च में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सभी बजट घोषणाओं का निर्धारित समय सीमा में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने **लाडो प्रोत्साहन योजना** की सभी किस्तों, विशेष रूप से तीसरी किस्त, का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वन स्टॉप सेंटरों की नियमित मॉनिटरिंग, अधिकारियों द्वारा निरीक्षण तथा **कालीबाई भील उड़ान योजना** के अंतर्गत सेनेटरी पैड वितरण को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में शासन सचिव पूनम, आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत, महिला अधिकारिता आयुक्त राकेश राजोरिया सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments