**केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, यमुना जल समझौते पर जताया आभार; विकास और सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा**

राजस्थान , 26

**नई दिल्ली।** राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री **अमित शाह** से शिष्टाचार भेंट कर यमुना जल समझौते के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
 
बैठक के दौरान राजस्थान के समग्र विकास, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही सहकारिता क्षेत्र के सशक्तीकरण, आंतरिक सुरक्षा, सीमा क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण, सीमावर्ती जिलों के समग्र विकास और सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि **नरेंद्र मोदी** के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार राजस्थान के समग्र, समावेशी एवं तीव्र विकास के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश के विकास, सुरक्षा और जनकल्याण को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top