केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, युवाओं के कौशल, रोजगार और खेल विकास पर हुई अहम चर्चा

राजस्थान , 25

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार, नवाचार और खेल के क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश में खेल संस्कृति को नई गति देने, खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं के विस्तार तथा 'MY Bharat' के माध्यम से युवाओं के नेतृत्व और जनभागीदारी को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार युवाओं के सपनों को अवसरों से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान के युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार और खेल के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्राप्त होंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top