मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत पॉल मर्फी ने की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान , 24

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत पॉल मर्फी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच राजस्थान और ऑस्ट्रेलिया के मध्य निवेश, व्यापार, शिक्षा, पर्यटन तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राजस्थान में निवेश और विकास की अनुकूल संभावनाओं का उल्लेख करते हुए राज्य की औद्योगिक एवं आर्थिक प्रगति से अवगत कराया।
यह शिष्टाचार भेंट भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपसी सहयोग को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top