'विधायी गौरव यात्रा' के समापन सत्र में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा— लोकतांत्रिक मूल्यों का यह संगम आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित

राजस्थान , 26

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन एवं राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे की गरिमामयी उपस्थिति में राजस्थान विधानसभा में आयोजित 'विधायी गौरव यात्रा : पूर्व एवं वर्तमान सदस्य समागम' के समापन सत्र में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र के अनुभव, समृद्ध परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों के संगम का सशक्त मंच बना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह आयोजन लोकतांत्रिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।
समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित बड़ी संख्या में पूर्व एवं वर्तमान विधायक तथा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top