यमुना जल समझौते के शीघ्र क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त, अधिकारियों को दिए प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश

राजस्थान , 34

जयपुर।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को यमुना जल समझौते के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के कार्यों में तेजी लाने तथा इसके शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना जल समझौता प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके प्रत्येक चरण की सतत निगरानी की जाए और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करें, ताकि प्रदेशवासियों को इसका लाभ शीघ्र मिल सके।
बैठक में मुख्य सचिव सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और परियोजना की वर्तमान प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top