दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने बूंदी पहुंचे नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान , 30

निर्माण कार्यों का लिया जायजा, प्रदर्शनी का किया अवलोकन; स्थानीय लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

बूंदी (राजस्थान)। देश की महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को बूंदी जिले के लबान इंटरचेंज पहुंचे। तीनों नेताओं ने एक्सप्रेसवे के विभिन्न खंडों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से परियोजना की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रुककर सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्धारित समय-सीमा तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

लबान इंटरचेंज पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर परियोजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। एक्सप्रेसवे मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने तीनों नेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण को देश के प्रमुख आधारभूत ढांचा विकास कार्यों में शामिल माना जा रहा है। इसके पूर्ण होने पर राजस्थान सहित कई राज्यों में सड़क संपर्क बेहतर होगा, यात्रा का समय कम होगा और व्यापार, पर्यटन तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Comments

Back to Top