कोटा में गडकरी, ओम बिरला और भजनलाल शर्मा की हुंकार, विकास परियोजनाओं को लेकर जनसभा को किया संबोधित

राजस्थान , 45

गोपालपुरा-मंडाना में आयोजित विशाल आमसभा में केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं पर दिया जोर, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कोटा (राजस्थान)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कोटा जिले के गोपालपुरा-मंडाना में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान नेताओं ने प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे सड़क एवं आधारभूत ढांचा परियोजनाओं, सुशासन और विकास कार्यों पर अपने विचार रखे।

आमसभा में केंद्रीय और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राजस्थान में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क, आधुनिक आधारभूत ढांचा और तेज़ विकास प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति दे रहे हैं।

कार्यक्रम में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी तथा डॉ. सुरेश धाकड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में विकास कार्यों को गति देने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Related Articles

Comments

Back to Top