डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया नमन, बोले- राष्ट्र प्रथम का उनका संकल्प सदैव प्रेरणा देता रहेगा
राजस्थान Jun 23, 2026 at 08:40 AM , 44जयपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव अमिट रहेगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार, आदर्श और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना आज भी देशवासियों को मातृभूमि की सेवा तथा विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उनका जीवन देशहित के लिए समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है।






_page-0001.jpg)
























Comments