मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंगलवार को नई दिल्ली दौरा

राजस्थान , 26

यमुना जल परियोजना की क्रियान्विति हेतु एमओए की प्रस्तावित बैठक में होंगे शामिल

 

महत्वपूर्ण बिन्दुओं को दिया जाएगा अंतिम रूप

 

जयपुर, 23 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ यमुना जल परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में यमुना जल परियोजना से संबंधित एमओए (मेमोरेन्डम ऑफ एग्रीमेंट) को अंतिम रूप देने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, एमओए से संबंधित विभिन्न विषयों पर निर्णायक  चर्चा की जाएगी। 

 

हरियाणा व राजस्थान की सरकार केन्द्र सरकार के सहयोग से तेजी से परियोजना की क्रियान्विति की ओर आगे बढ़ रही है, ताकि परियोजना शीघ्र ही मूर्त रूप ले और शेखावाटी क्षेत्र को भरपूर पेयजल की आपूर्ति हो सके। इस परियोजना से शेखावाटी क्षेत्र के किसानों को भी पर्याप्त पानी मिलेगा और अन्नदाता खुशहाल होगा। 

 

उल्लेखनीय है कि यमुना जल समझौते के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए संयुक्त डीपीआर तैयार कर केन्द्रीय जल आयोग के साथ साझा कर दी गई है। 

 

बैठक में केन्द्र सरकार ,राजस्थान जल संसाधन विभाग और हरियाणा सरकार के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

------

Related Articles

Comments

Back to Top