यमुना जल परियोजना पर बड़ा कदम: दिल्ली में सी.आर. पाटिल और नायब सिंह सैनी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अहम बैठक, शेखावाटी को मिलेगा जल संकट से राहत का रास्ता

राजस्थान , 25

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ यमुना जल परियोजना को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। बैठक में परियोजना से संबंधित एमओए (मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट) को अंतिम रूप देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन से राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। परियोजना के माध्यम से क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यक पानी मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के जल संसाधनों को मजबूत करने और हर क्षेत्र तक जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यमुना जल परियोजना शेखावाटी क्षेत्र के विकास, कृषि उत्पादन में वृद्धि और आमजन के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

बैठक में परियोजना को शीघ्र गति देने और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। एमओए को अंतिम रूप मिलने के बाद राजस्थान के कई क्षेत्रों को जल आपूर्ति के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

Related Articles

Comments

Back to Top