**अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील**

राजस्थान , 21

जयपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर योग एवं प्राणायाम अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्रीड़ा भारती राजस्थान के सदस्यों और राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी (आरएसी) के जवानों के साथ योग की विभिन्न क्रियाओं में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ मानसिक शांति और ऊर्जा भी प्राप्त करता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है।

कार्यक्रम में मौजूद क्रीड़ा भारती राजस्थान के प्रतिनिधियों और आरएसी जवानों ने भी योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top