जयपुर के विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा बैठक

राजस्थान , 20

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर शहर के विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री ने जयपुर को देश के अग्रणी, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहरों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए अधिकारियों को समन्वित कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और आपसी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय राजस्थान, शहरी विकास विभाग, राजस्थान आवासन मंडल, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर नगर निगम, जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जयपुर की स्वच्छता व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top