*हर गरीब तक पहुंच रहा विकास का उजियारा* *- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा*

राजस्थान , 60

_‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’_ 

*मुख्यमंत्री ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन*

*प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद बदला देश का परिदृश्य*

*हर गरीब तक पहुंच रहा विकास का उजियारा*
*- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा*

जयपुर, 13 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जवाहर कला केंद्र में ‘12 विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 वर्षों में देश में सेवा, गरीब कल्याण, सुशासन के नए मानक स्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हुई है तथा इससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। 

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी में सरकार द्वारा गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं सुशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को आकर्षक एवं तथ्यपरक स्वरूप में दर्शाया गया है। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार, वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। 
-----

Related Articles

Comments

Back to Top