राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जवाहर कला केन्द्र में राज्य स्तरीय चित्रकला कार्यशाला, युवा कलाकारों के जरिए गूंजेगा लोकतंत्र का संदेश

राजस्थान , 44

जयपुर। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और सक्रिय भागीदारी को सशक्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में राज्य स्तरीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के तत्वावधान में किया जा रहा है।
चित्रकला कार्यशाला प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जवाहर कला केन्द्र के ओपन एयर थिएटर में आयोजित होगी। इसमें प्रदेशभर से विभिन्न वर्गों के युवा कलाकार भाग लेंगे और मतदान के महत्व, लोकतंत्र की मजबूती तथा नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें जिम्मेदार व जागरूक मतदाता के रूप में प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि चित्रकला कार्यशाला युवाओं के लिए एक सशक्त रचनात्मक मंच प्रदान करेगी, जहां वे कला के माध्यम से लोकतांत्रिक चेतना को प्रभावी रूप से व्यक्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर द्वारा जवाहर कला केन्द्र प्रशासन एवं राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि आयोजन सुचारु, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Comments

Back to Top