सरकारी सर्किट हाउस आम जनता के लिए खुले, अब निजी अतिथि भी कर सकेंगे ठहराव

राजस्थान , 49

जयपुर। राज्य सरकार ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए सरकारी विश्राम भवनों (सर्किट हाउस) को लेकर अहम निर्णय लिया है। अब सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन प्रदेशभर के सभी विश्राम भवनों में निजी अतिथियों को भी ठहरने की अनुमति दी जाएगी।
सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री दाताराम ने जानकारी देते हुए बताया कि निजी अतिथि विश्राम भवनों में निर्धारित प्राइवेट दरों पर ठहरने के पात्र होंगे। आवास सुविधा विभागीय नियमों के अधीन पूर्व आरक्षण प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि विश्राम भवनों में ठहराव, उपलब्धता एवं आरक्षण से जुड़ी सभी सुविधाएं सीएचएमएस (Circuit House Management System) पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएंगी। इसके अलावा, आमजन विभागीय वेबसाइट www.gad.rajasthan.gov.in पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार के इस फैसले से यात्रियों, पर्यटकों और आम नागरिकों को किफायती एवं सुरक्षित आवास सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं सरकारी विश्राम भवनों के बेहतर उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top