*मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था हो रही सुदृढ़*

राजस्थान , 37

*दो दिवसीय राज्यव्यापी विषेष अभियान में विभिन्न गांवों में जल जीवन मिशन, अमृत एवं ग्रीष्मकालीन कंटीन्जेंसी कार्यों का हुआ सघन निरीक्षण पाईप लाईन लीकेज और हैंडपंपों की हुई मरम्मत*

- 1535 हैण्डपम्पों की मरम्मत, 911 पाईप लाईन लीकेज का दुरुस्तीकरण एवं 329 अन्य सुधार कार्य हुए 

जयपुर, 20 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में जल जीवन मिशन, अमृत, ग्रीष्मकालीन कंटीन्जेंसी कार्यों, क्षतिग्रस्त पाईप लाइनों एवं हैण्डपम्पों का जिला प्रशासन एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान हजारों स्थानों पर पाईप लाईन लीकेज व हैंडपंपों की मरम्मत कर दुरुस्तीकरण किया गया।

18 एवं 19 अप्रेल को संचालित राज्यव्यापी विशेष अभियान में जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तकनीकी अधिकारियों के साथ गांव-गांव जाकर कार्याें का निरीक्षण किया और मौके पर ही मरम्मत कार्य करवाकर समस्याओं का निस्तारण किया। इस अभियान के अन्तर्गत 2677 कार्यों का निरीक्षण किया गया, जिनमें जल जीवन मिशन के 407, अमृत के 80, ग्रीष्मकालीन कंटीन्जेंसी के 77 कार्य एवं अवरूद्ध हैण्डपम्प, क्षतिग्रस्त पाईप लाईन इत्यादि शामिल है। 

इसी प्रकार विभाग के तकनीकी कर्मचारी एवं अभियन्ताओं की लगभग 450 टीमों ने कुल 2792 शिकायतों को सूचीबद्ध कर 2775 शिकायतों का निस्तारण किया। इनमें 1535 हैण्डपम्प मरम्मत, 911 पाईप लाईन लीकेज सुधार एवं 329 अन्य सुधार कार्य शामिल है।
------

Related Articles

Comments

Back to Top