राजस्थान में औद्योगिक क्रांति की बड़ी पहल: पचपदरा पेट्रो जोन के लिए राज्य सरकार, HPCL और निवेशकों के बीच त्रिपक्षीय एमओयू
राजस्थान Apr 19, 2026 at 07:40 PM , 64जयपुर। राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास पर पचपदरा स्थित राजस्थान पेट्रो जोन में औद्योगिक इकाइयों को डाउनस्ट्रीम उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु राज्य सरकार, Hindustan Petroleum Corporation Limited (एचपीसीएल) और निवेशकों के मध्य अहम त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
यह समझौता पचपदरा पेट्रो जोन को औद्योगिक निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा मिलने की संभावना है। साथ ही डाउनस्ट्रीम उत्पादों की नियमित आपूर्ति से उद्योगों को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री Rajyavardhan Rathore, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री K. K. Bishnoi, मुख्य सचिव V. Srinivas सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और एचपीसीएल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
राज्य सरकार का मानना है कि यह समझौता राजस्थान को पेट्रोकेमिकल और औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।






_page-0001.jpg)
























Comments