मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोका नागरिक अभिनंदन समारोह, प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश को सुना

राजस्थान , 67

कोलकाता/हावड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने हावड़ा, कोलकाता स्थित श्रीराम वाटिका में आयोजित अपने नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। समारोह के बीच जैसे ही रात साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री Narendra Modi के देश के नाम संदेश का समय हुआ, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को तत्काल रुकवा दिया।
इसके बाद समारोह स्थल पर मौजूद सभी लोगों ने माइक एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने भी प्रधानमंत्री के संदेश को गंभीरता से सुना और राष्ट्रीय विषयों पर एकजुटता का परिचय दिया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस कदम की उपस्थित लोगों ने सराहना की। उन्होंने यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित और प्रधानमंत्री का संबोधन सर्वोपरि है। कार्यक्रम के बाद नागरिक अभिनंदन समारोह पुनः प्रारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री के इस व्यवहार को राजनीतिक शिष्टाचार, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top