राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च
राजस्थान Apr 17, 2026 at 10:20 AM , 16जयपुर |
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस विभाग के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों के हित में नए पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने समारोह में आयोजित भव्य सेरेमोनियल परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने अकादमी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के इस कदम को पुलिसकर्मियों, विशेषकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments