राजस्थान-महाराष्ट्र के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर मंथन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला प्रतिनिधिमंडल
राजस्थान Apr 14, 2026 at 07:40 PM , 17जयपुर।
मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर Maharashtra सरकार के ऊर्जा विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग, नवाचार और विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अनुभव साझा किए गए। प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा प्रबंधन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनाए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्यों के बीच आपसी समन्वय और अनुभवों के आदान-प्रदान से विकास कार्यों को नई गति मिलती है। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में बेहतर व्यवस्थाओं और नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Hiralal Nagar, मुख्य सचिव V. Srinivas सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को ऊर्जा क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग और बेहतर प्रशासनिक मॉडल साझा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments