नारी शक्ति को बड़ा सशक्तिकरण: भजनलाल शर्मा बोले—अब नीति निर्माण में महिलाओं की होगी निर्णायक भूमिका

राजस्थान , 54

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कानून देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बदलाव लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस अधिनियम के लागू होने से महिलाएं अब लोकसभा और विधानसभा में अधिक भागीदारी निभाते हुए नीति निर्माण में अहम भूमिका अदा करेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई मातृशक्ति को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस पहल का लाभ उठा सकें।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस कानून से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी और देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top