श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी की जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का नमन, जनसंघ के योगदान को किया याद
राजस्थान Apr 12, 2026 at 10:55 AM , 53जयपुर। रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आधिकारिक निवास पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुंदर सिंह भंडारी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समर्पण, सादगी और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक रहा है। उन्होंने भारतीय जनसंघ और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भंडारी जी के आदर्श आज भी जनसेवा और सुशासन के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान भी किया।






_page-0001.jpg)
























Comments