मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली।
राजस्थान Apr 10, 2026 at 09:33 PM , 101मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने संगठित अपराधों, गैगस्टर्स, साइबर अपराध, मादक पदार्थों, नकल माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने पुलिसिंग में नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए भी निर्देशित किया। श्री शर्मा ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर अपराधों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई कर प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के भी विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा सहित मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह विभाग, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं सभी जिलों से पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक वीसी के जरिए उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments