करौली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान: सड़क निर्माण और नए राजकीय महाविद्यालय की घोषणा, किसान हितों पर जोर
राजस्थान Apr 08, 2026 at 04:15 PM , 104करौली जिले के टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र के नांगल शेरपुर गांव में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों के हित में कई अहम घोषणाएं करते हुए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने दो महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण और नांगल शेरपुर तहसील बालघाट में एक नए राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार किसान, मजदूर, युवा और महिला वर्ग के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसमें किसान सम्मान निधि की राशि में वृद्धि, गेहूं की एमएसपी खरीद पर बोनस तथा सिंचाई परियोजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन शामिल है।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर नवीन तकनीकों और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित विधायक दर्शन सिंह, हंसराज मीना, विक्रम बंशीवाल, राजेन्द्र मीना और रामविलास मीना सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामनिवास मीना के साथ बड़ी संख्या में किसान भी शामिल हुए, जिससे सम्मेलन का महत्व और बढ़ गया।






_page-0001.jpg)
























Comments