राम जल सेतु लिंक परियोजना को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बूंदी में एक्वाडक्ट का किया निरीक्षण, पियर्स पूजन के साथ दिए अहम निर्देश

राजस्थान , 24

बूंदी जिले के गुहाटा गांव में ‘राम जल सेतु लिंक परियोजना’ के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को बुधवार को नई गति मिली, जब मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने परियोजना स्थल का दौरा कर निर्माणाधीन एक्वाडक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक्वाडक्ट के पियर्स का विधिवत पूजन कर परियोजना के सुचारू और समयबद्ध क्रियान्वयन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मौके पर आयोजित परियोजना आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और अधिकारियों से अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और गति को बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट साइट पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top