* दौसा में समाज कल्याण विभाग के श्री रितेश कुमार शर्मा, वेरिफायर व उनके दलाल श्री राजू नट 30,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
राजस्थान Apr 06, 2026 at 08:10 PM , 26जयपुर,दिनांक 06.04.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर दौसा ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री रितेश कुमार शर्मा, वेरिफायर, समाज कल्याण विभाग दौसा व उनके दलाल श्री राजू नट को 30,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया की ए सी बी चौकी दौसा को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई थी की
आरोपी श्री रितेश कुमार शर्मा, वेरिफायर व उनके दलाल श्री राजू नट व श्री बलवान परिवादी को अन्तरजातिये विवाह प्रोतसाहन राषि समाज कल्याण विभाग दौसा से जारी करने की एवज मे 70,000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहे हैं। परिवादी को अन्तरजातिय विवाह प्रोत्साहन राशि समाज कल्याण विभाग दौसा से जारी करने की एवज में परिवादी से वक्त रिश्वत मांग सत्यापन 10,000 रूपये नगद व 30,000 रूपये ऑनलाईन ले लिये थे।
जिसपर एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री अनिल कयाल के सुपरवीजन में एसीबी की दौसा ईकाई के श्री रविन्द्र सिंह उप अधीक्षक पुलिस के निर्देशन में श्री रमेश चन्द पुलिस निरीक्षक मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी दलाल राजू नट को परिवादी से 30,000 रूपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है व श्री रितेष कुमार शर्मा को उनके कार्यालय से डिटेन कर मौके पर लाकर गिरफ्तार किया गया। दलाल बलवान गुर्जर की तलाष जारी है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीशक पुलिस श्रीमती एस. परिमला के सुपरविजन में पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments