एलपीजी आपूर्ति पर सख्त हुए सीएम भजनलाल शर्मा, कालाबाजारी व जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
राजस्थान Mar 28, 2026 at 06:05 PM , 49जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी जिला कलेक्टर्स को सख्त निर्देश जारी किए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि आमजन को गैस सिलेंडर की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से जमीनी हालात की समीक्षा करें और वास्तविक फीडबैक प्राप्त कर आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा को तुरंत दूर करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े रहे। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय स्तर पर निगरानी तंत्र को और मजबूत करें तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।
उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन का दायित्व है।






_page-0001.jpg)
























Comments